रायडीह: NH-43 पर गड्ढों से ऑल्टो कार का हादसा, दो घायल
Raidih, Gumla | Jul 31, 2026 गुमला जिले के रायडीह में NH-43 की बदहाल सड़क अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। शुक्रवार की देर दोपहर एक ऑल्टो कार गहरे गड्ढे की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे योजना पट्ट से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।