रॉबर्ट्सगंज: डीएम सोनभद्र ने जिले के धूल प्रभावित क्षेत्रों में स्मोक गन से पानी के छिड़काव के निर्देश दिए
सोनभद्र में बढ़ते डस्ट प्रदूषण पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है,जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बुधवार शाम 4 बजे हुई समीक्षा बैठक में नगर पंचायत डाला, ओबरा और अनपरा के धूल प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन स्मोक गन से पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए,यह अभियान रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलाया जाएगा।