शिवपुरी नगर: खेत में चारा काट रहे भाइयों पर जंगली सूअर का हमला, बचाने दौड़े मासूम को भी किया घायल, दोनों अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी तहसील के ईटमा गांव में रविवार सुबह जंगली सूअर के हमले में दो भाई घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ईटमा गांव निवासी संजय रावत अपने भाई मनीष रावत के साथ भैंसों के लिए चारा काटने खेत पर पहुंचे थे। दोनों भाई खेत में चारा काट रहे थे, तभी वहां झाड़ियों में छिपे बैठे एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया।