विदिशा नगर: ग्राम मोहना खेजड़ा की 14 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
सोमवार देर शाम को ग्राम मोहना खेजड़ा में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने तुरंत ही विदिशा जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस बारीकी से इस मामले की जांच कर रही है।