विदिशा नगर: 30साल से सरकारी जमीन पर काबिज साकरोद निवासियो ने जुर्माना भरने के बाद भी उन्हे बेदखल करने पर सोमवार दोपहर DM से की गुहार
सोमवार को कार्रवाई तहसील के ग्राम साकरोद में रहने वाले रहवासियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई। जिसमें उन्होंने बताया कि तकरीबन 30 सालों से वह सरकारी जमीन पर काबिज है। उसका जुर्माना भी भर रहे हैं। वहां बनने वाले प्लांट के चलते स्थानीय अधिकारी उन्हें बेदखल कर रहे हैं। वहां से न हटाए जाने की गुहार निवासियों ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से की है।