बक्सरिया निवासी एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है पीड़ित 35 वर्षीय राजेंद्र नगर बक्सरिया निवासी कल्लू खान ने बताया कि सोमवार देर रात पड़ोसियों ने बिना किसी वजह के उससे मारपीट की। फिलहाल घायल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।