विदिशा नगर: बरईपुरा सेक्टर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सास बहू सम्मेलन आयोजित हुआ, मतदान की शपथ भी दिलाई गई
आज बरईपुरा सेक्टर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ससास बहू सम्मेलन रखा गया। सभी महिलाओं से वोट डालने की अपील की गई। इस दौरान महिलाओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। महिलाओ द्वारा मतदाता जागरूकता रंगोली मेहंदी बनाई गई। सभी हितग्राहियो में मतदान के प्रति जागरूकता देखी गई। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।