धौलपुर: हनुमान तिराहे के पास स्थित जैन मंदिर से संयम व आत्मशुद्धि के दस लक्षण महापर्व की हुई शुरुआत
जैन समाज के संयम और आत्म शुद्धि के महापर्व दस लक्षण पर्व की रविवार को शुरुआत हुई। इस महापर्व के प्रथम दिन आज उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। 10 लक्षण पर्व 8 से 17 सितंबर तक धार्मिक आस्था के साथ मनाऐ जाएंगे। जैन धर्म में 10 दिनों तक दस लक्षण धर्म की पूजा अर्चना होगी, जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक, विश्व कल्याण हेतु शान्ति धारा विशेष पूजा अर्चना होगी।