जगदलपुर: आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय गांवों में विकास का नया अध्याय, बस्तर जिले में व्यापक सर्वेक्षण जारी
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ’’आदि कर्मयोगी अभियान’’ के तहत जिले के जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है। इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ’’जनजातीय ग्राम कार्ययोजना’’ है।