सीतामऊ: सीतामऊ में जनहित समस्याओं को लेकर नगर परिषद सभापति ने SDM कार्यालय का घेराव किया
वार्ड नागरिकों के साथ पहुंचे, लेकिन SDM और तहसीलदार अनुपस्थित मिले,इस पर उन्होंने नायब तहसीलदार के समक्ष प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई,सभापति ने पूर्व में दिए गए पत्रों पर कार्रवाई न होने,सीतामऊ तालाब के सीमांकन और वार्ड क्रमांक 6 की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग रखी,उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी,