दतिया नगर: भांडेर रोड पावर हाउस के पास युवक ने सास-बहू को डंडे से पीटा, सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज
सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत भांडेर रोड पावर हाउस के पास पुरानरंजिश के चलते एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला एवं उसकी बहू के साथ मारपीट कर दी मारपीट में घायल महिला ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अमित कुशवाहा पुत्र राकेश कुशवाह निवासी भंडार रोड पावर हाउस के विरुद्ध मामला दर्ज किया है ।