हमीरपुर: बेतवा नदी पुल की स्लैब गिरने से मजदूर की मौत के मामले में सहायक अभियंता निलंबित, DPM के खिलाफ कार्रवाई
हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना के मोराकांदर जल्ला गांव के बीच बेतवा नदी पुल की स्लैब गिरने से छै मजदूरों की मौत मामले में सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित व DPM दिलीप कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को चार बजे मिली।