कन्नौज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने एक परिवार को बिखरने से बचाया
जनपद कन्नौज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में निरीक्षक रंजना पाण्डेय, महिला उप निरीक्षक गीता पाठक,महिला कांस्टेबल सीमा यादव व महिला कांस्टेबल अनामिका यादव द्वारा काउन्सलिंग करके 1 परिवार को टूटने से बचाया गया। पति पत्नी खुशी खुशी साथ में रहने के लिए तैयार हो गए।