दुधि: बीजपुर बाजार में तीन अवैध स्वास्थ्य केंद्र सील, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अस्पताल पर छापेमारी
सोनभद्र के बीजपुर बाजार में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित तीन स्वास्थ्य केंद्रों को सील कर दिया। यह कार्रवाई चिकित्सा सेवाओं के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े और मरीजों के शोषण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।