जहानाबाद: जिले के निर्वाचन आइकॉन अमित कुमार ने स्वामी सहजानंद महाविद्यालय सभागार में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
जिले के निर्वाचन आइकॉन अमित कुमार ने स्वामी सहजानंद महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से चुनाव पाठशाला सह कैंपस एंबेसडर के चुनाव के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया । इस मौके पर निर्वाचन आइकॉन अमित ने बताया कि जिले की कम मतदान प्रतिशत वाले इलाकों में जागरूकता के लिए पाठशाला का आयोजन किया गया है ।