बाह: जैतपुर में 11 केवी लाइन का पोल गिरा, बिजली आपूर्ति बाधित, वीडियो हुआ वायरल
जैतपुर में शनिवार देर रात 10 बजे स्थानीय लोगों ने वीडियो किया वायरल, तेज हवा और बारिश के कारण कचौरा रोड पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से 11 केवी विद्युत लाइन का एक पोल जमींदोज हो गया। पोल गिरने से जैतपुर टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।