करछना: औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में भाजपाइयों द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया
रविवार को करछना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में भाजपाइयों के द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। करछना विधायक पियूष रंजन निषाद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ संवाद स्थापित किया गया। विधायक ने कहा संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का कांग्रेस द्वारा विरोध करना उसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।