अजमेर: हरिओम कॉलोनी में दंपति पर देर रात हुए हमले और लूट मामले में कार्यवाहक SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Ajmer, Ajmer | Jun 18, 2026 गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगंज थाना क्षेत्र की हरिओम कॉलोनी में देर रात दंपति पर हुए जानलेवा हमले और लूट के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गुरुवार को कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक उषा यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़ एवं उत्तर वृत्त अधिकारी मनीष बड़गुर्जर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।