खलीलाबाद: मुहर्रम पर पुलिस ने जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया अलर्ट
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ताजिया जुलूस वाले सभी संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल, महिला-पुरुष पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।