अशोक नगर: खोकसी चक्क गांव में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक अस्पताल किया गया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के खोकसी चक्क गांव में एक 40 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह घर में सोते समय हुई। मृतिका महिला का नाम शिलाबाई पत्नी विजय नायक है। महिला रात के समय अपने ही घर में जमीन पर सो रही थी। रविवार सुबह करीब 4 बजे जब शिलाबाई अपने घर में जमीन पर सो रही थीं, तभी जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया।