गोरखपुर: शादी का झांसा देकर और बंधक बनाकर धनउगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता गिरफ्तार
चिलुआताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का खुलासा करते हुए,एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यह अंतरराज्जीय गिरोह,जो शादी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करता था।राजस्थान के कोटा में भी इस गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।उसी आधार पर चिलुआताल पुलिस ने कार्यवाही किया है