मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के धंसारिया गांव में मछली पकड़ने गए युवक का शव बंधी में मिला, घर में मचा कोहराम
धंसारिया गांव निवासी 43 वर्षी अशोक सोनकर पुत्र स्वर्गीय छन्नू सोनकर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे घर से मछली मारने गढ़वा बंदी पर गया था देर रात तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी और पुत्री ने खोजबीन शुरू करते हुए गढ़वा बंदी पर पहुंचे जहां पानी में अशोक का शव दिखाई दिया रात 2:00 बजे शव को निकाल कर घर लाने पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने सव को कब्जे में लेकरपीएम को भेजा