मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की ददरा पहाड़ी के पास साली की शादी से लौट रहे जीजा की बाइक से गिरकर हुई मौत, घर में मचा कोहराम
मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी 25 वर्षी सूरज कोल अपनी भाभी की बहन के शादी में सरिक होने गया था। शादी संपन्न होने के बाद सूरज बाइक से बुधवार की रात 8:00 बजे लालपुर जा रहा था। ददरा पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया गंभीर अवस्था में एंबुलेंस द्वारा राजगढ़ अस्पताल में लाया गया जहां उसे डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।