मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के बहीकटवा गांव में तालाब में फिसलकर गिरने से 4 वर्षीय बालिका की हुई मौत
गुरुवार की सुबह 11:00 बहीकटवा गांव निवासी संगीता यादव घर में मिट्टी लगाने के लिए गांव के तालाब से मिट्टी लेने के लिए गई थी। साथ में अपनी 4 वर्षीय पुत्री आर्य यादव को भी ले गई थी बेटी को तालाब के बेटे पर छोड़कर मां मिट्टी खोदने लगी। तभी किसी प्रकार बेटी का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। मां देखते ही तालाब में कूद गई और बच्ची को मृत अवस्था में निकल गया।