मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत
बताते चले कि मंगलवार की रात 10:00 बजे कोटवा घीसा राम गांव निवासी 50 वर्षीय गोपाल बाइक पर सवार होकर कलवारी बाजार सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय घोरावल की तरफ से आ रहा बाइक सवार सामने से टक्कर मार दिया जिसमें गोपाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से मड़िहान अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरा बाइक सवार भाग निकला।