लातेहार: चंदनडीह-पांडेपुरा पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, उठे सवाल
लातेहार : शहर के पानी टंकी मोड़ से चंदनडीह होते हुए पांडेपुरा तक बन रही पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और संवेदक की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क में गुणवत्ता मानक