कांके: जिला स्कूल स्थित श्री रामलला पूजा समिति के पंडाल में पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने किए मां दुर्गा के दर्शन
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2026 जिला स्कूल स्थित श्री रामलला पूजा समिति के पंडाल सोमवार शाम करीब चार बजे पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव को मजबूत करने की कामना की।