केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन के त्रिपुरा के एक युवक के साथ गलत व्यवहार की कड़ी निंदा की है. रिजिजू ने शौकीन को 'शैतान' बताते हुए कहा कि आधिकारिक शिकायत में भले ही कुछ देरी हुई हो, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस मिलकर उसे कड़ा सबक सिखाएंगी. वायरल वीडियो में आमिर शौकीन त्रिपुरा के एक युवक की क्षेत्रीय पहचान और शारीरिक बनावट पर अश्लील और नस्लीय टिप्पणियां करता हुआ दिखाई दे रहा है.@