Lucknow……
पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा और ज्वाइंट कमिश्नर बबलू कुमार के दिशा निर्देश में क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम की रही बड़ी सफलता।
क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की फरार ब्लैकमेलिंग क्वीन श्रद्धा दुबे को बहन और ड्राइवर समेत दबोच कर नागपुर से आज राजधानी की हज़रतगंज कोतवाली पहुँचाया।
DCP अर्पित विजयवर्गीय और ACP अभिषेक पांडेय के कमान संभालने के बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
सनसनीखेज हत्याकांड के बाद 11 दिनों से पुलिस को चकमा देकर अँखमिचौली खेल रही थी ब्लैकमेलिंग क्वीन श्रद्धा दुबे।
@