गोरखपुर: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर शास्त्री चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत दे दी। अरविंद केजरीवाल के जमानत मिलने की खबर के बाद आज शास्त्री चौक पर आप पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर यस मनाया और नारेबाजी किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने दमनकारी नीति के तहत उन्हें जेल में बंद किया था।