गोरखपुर: खोराबार के सनहा गांव में युवक व युवती हुए लापता, खून से सनी चप्पलें हुई बरामद
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा में कल लापता हुए युवक-युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा, हालांकि पुलिस ने आज सुबह दोनों की तलाश में आसपास के इलाकों के चप्पे-चप्पे को खंगाला। स्थानीय लोगों ने पास के खेत में दो जोड़ी चप्पल बरामद किया है, जिस पर खून लगा हुआ था। यह चप्पल एक लड़के-लड़की का था। पुलिस लड़की के भाई व दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।