शाहपुरा: नगरपालिका तरणताल पर आयोजित हुई जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता, 38 तैराकों ने लिया भाग
जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका तरणताल में रविवार को किया गया। सुबह 8 बजे से आयोजित हुई प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के 38 तैराकों ने भाग लिया, जिनमें 26 पुरुष और 12 महिला तैराक शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल व्यास रहे। भीलवाड़ा, शाहपुरा, काछोला और फूलियाकलां के तैराको ने इसमें भाग लिया।