कन्नौज: तिर्वा रोड पर यातायात पुलिस ने 4 व्यक्तियों के मानक और ऑटो में 15 सवारी होने पर काटा चालान, एसपी ने की जनता से अपील
कन्नौज में यातायात पुलिस ने एक ऑटो का चालान काट दिया। ड्राइवर समेत 4 व्यक्तियों को ऑटो में बैठाने का मानक होता है लेकिन ऑटो चालक मानक से अधिक सवारी बैठते हैं। मंगलवार को यातायात प्रभारी आफाक खान ने तिर्वा रोड पर ऐसे ही एक ऑटो का चालान काट दिया। ऑटो में कुल 15 सवारी बैठी हुईं थी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जनता को जागरूक होने की बात कही है।