उरई: ईद के पर्व को लेकर उरई में पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी ने मस्जिदों व ईदगाह का किया निरीक्षण
Orai, Jalaun | Apr 11, 2024 उरई शहर में ईद के पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी ने ईद को लेकर मस्जिदों व ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर बातचीत भी की।