Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

इंदौर 1500 जश्ने ईद मिलादुन्नबी,हर साल की तरह इस साल भी सादगी से निकाला। #indorenews

Indore, Indore | Sep 6, 2025

MORE NEWS

*रोजगार मेले का सफल आयोजन*
----
*निजी कम्पनियों ने दी 300 युवाओं को नौकरी*
इंदौर, 06 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रोजगार मेले (युवा संगम कार्यक्रम) का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एक ओर सफल रोजगार मेला आज जिला रोजगार कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित 12 कम्पनियों ने 300 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया। 
 यह मेला मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कुल 12 कंपनीयो के 300 से अधिक विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इनके प्रतिनिधियो द्वारा साक्षात्कार लेकर निजी कंपनी में रोजगार और अपरेंटिशिप हेतु प्राम्भिक रूप से चयन किया गया, इस युवा संगम कार्यक्रम में कुल 532 आवेदक/आवेदिकाओं का पंजीयन किया गया। इनमें 385 युवा तथा 147 युवतियां शामिल थी। युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी ऑपरेटर, फिटर, टर्नर, सेल्स इलेक्ट्रिशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलिंग एग्जीक्यूटिव, एमईआरएन (MERN) फुल स्टैक डेवलपर, यूआई/यूएक्स (UI/UX) डिज़ाइनर, पायथन एआई/एमएल,डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न, पीसीबी एवं प्रोडक्शन हेल्पर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर एग्जीक्यूटिव, बिज़नेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, सेल्स ट्रेनी, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, स्टोर एवं डिस्पैच एग्जीक्यूटिव, आईटीआई फिटर, बी.टेक (मैकेनिकल) अभ्यर्थी, पिकर, पैकर, हेल्पर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव तथा एचआर इंटर्न के पदों पर भर्ती  के लिए चयन किया गया।  
 मेले में जिला उद्योग केंद्र की टीम द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 14 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन दिया जाकर स्वरोजगार हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की अप्रेन्टिसप योजना अंतर्गत 07 आवेदकों का चयन कर कंपनी मे भेजे गये। साथ ही इस अवसर पर रोजगार विभाग, शसकीय आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र के तीनो विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम को सम्पन करने कराने वाले विभाग द्वारा सभी सहयोगी विभाग एवं निजी कंपनी के प्रतिनिधि आभार व्यक्त किया।

#JansamparkMP #Indore #इंदौर #YuvaSangam #Employment #Jobs #SkillDevelopment #12YearsOfYuvaShakti
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*रोजगार मेले का सफल आयोजन* ---- *निजी कम्पनियों ने दी 300 युवाओं को नौकरी* इंदौर, 06 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रोजगार मेले (युवा संगम कार्यक्रम) का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एक ओर सफल रोजगार मेला आज जिला रोजगार कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित 12 कम्पनियों ने 300 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया। यह मेला मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कुल 12 कंपनीयो के 300 से अधिक विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इनके प्रतिनिधियो द्वारा साक्षात्कार लेकर निजी कंपनी में रोजगार और अपरेंटिशिप हेतु प्राम्भिक रूप से चयन किया गया, इस युवा संगम कार्यक्रम में कुल 532 आवेदक/आवेदिकाओं का पंजीयन किया गया। इनमें 385 युवा तथा 147 युवतियां शामिल थी। युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी ऑपरेटर, फिटर, टर्नर, सेल्स इलेक्ट्रिशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलिंग एग्जीक्यूटिव, एमईआरएन (MERN) फुल स्टैक डेवलपर, यूआई/यूएक्स (UI/UX) डिज़ाइनर, पायथन एआई/एमएल,डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न, पीसीबी एवं प्रोडक्शन हेल्पर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर एग्जीक्यूटिव, बिज़नेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, सेल्स ट्रेनी, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, स्टोर एवं डिस्पैच एग्जीक्यूटिव, आईटीआई फिटर, बी.टेक (मैकेनिकल) अभ्यर्थी, पिकर, पैकर, हेल्पर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव तथा एचआर इंटर्न के पदों पर भर्ती के लिए चयन किया गया। मेले में जिला उद्योग केंद्र की टीम द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 14 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन दिया जाकर स्वरोजगार हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया। शासन की अप्रेन्टिसप योजना अंतर्गत 07 आवेदकों का चयन कर कंपनी मे भेजे गये। साथ ही इस अवसर पर रोजगार विभाग, शसकीय आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र के तीनो विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम को सम्पन करने कराने वाले विभाग द्वारा सभी सहयोगी विभाग एवं निजी कंपनी के प्रतिनिधि आभार व्यक्त किया। #JansamparkMP #Indore #इंदौर #YuvaSangam #Employment #Jobs #SkillDevelopment #12YearsOfYuvaShakti CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

*साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सांवेर की सभी 38 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण हो – मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट*
इंदौर 6 जुलाई 2026, 
      प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र की साढ़े चार करोड़ से निर्मित होने वाली सभी  38 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण आगामी दो माह के भीतर पूर्ण कर शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
     मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय, भोजन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों एवं महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
     उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी आंगनबाड़ी केंद्र में किसी प्रकार की समस्या या बाधा सामने आती है तो उसका तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, बाल विकास परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसुम मंडलोई, प्रियंका टेगोर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पारेगी गोयल, जोनल अधिकारी आनंद रेदास, अनिल शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
---
#JansamparkMP #Indore #इंदौर #Anganwadi #WomenAndChildDevelopment #Nutrition #Infrastructure #ChildWelfare
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सांवेर की सभी 38 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण हो – मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट* इंदौर 6 जुलाई 2026, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र की साढ़े चार करोड़ से निर्मित होने वाली सभी 38 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण आगामी दो माह के भीतर पूर्ण कर शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय, भोजन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों एवं महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी आंगनबाड़ी केंद्र में किसी प्रकार की समस्या या बाधा सामने आती है तो उसका तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, बाल विकास परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसुम मंडलोई, प्रियंका टेगोर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पारेगी गोयल, जोनल अधिकारी आनंद रेदास, अनिल शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। --- #JansamparkMP #Indore #इंदौर #Anganwadi #WomenAndChildDevelopment #Nutrition #Infrastructure #ChildWelfare CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

*महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
इंदौर, 06 जुलाई 2026
 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में प्राचार्य  डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी प्रो. शीतल ब्राह्मणे के तत्वावधान में दिनांक 06 जुलाई 2026 को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति प्रेरित करना था।
 कार्यक्रम में मल्हारगंज थाने के उप निरीक्षक गुंजन पटेल एवं ध्रुव प्रधान, आरक्षक गोविंद मीणा, मनोज चौधरी  लोकेंद्र एवं राहुल प्रधान उपस्थित रहे । उप निरीक्षक गुंजन पटेल ने छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं उससे बचने हेतु विभिन्न प्रकार की सावधानियों से अवगत कराया गया ।  उप निरीक्षक ध्रुव प्रधान द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को मजबूत पासवर्ड के उपयोग, संदिग्ध लिंक से बचाव तथा साइबर अपराध की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई एवं शिकायत प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।
 महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की कि वे इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता एवं जिम्मेदारी का परिचय दें तथा साइबर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं लगभग 77 छात्राएं उपस्थित रही ।
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

*महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* इंदौर, 06 जुलाई 2026 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी प्रो. शीतल ब्राह्मणे के तत्वावधान में दिनांक 06 जुलाई 2026 को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मल्हारगंज थाने के उप निरीक्षक गुंजन पटेल एवं ध्रुव प्रधान, आरक्षक गोविंद मीणा, मनोज चौधरी लोकेंद्र एवं राहुल प्रधान उपस्थित रहे । उप निरीक्षक गुंजन पटेल ने छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं उससे बचने हेतु विभिन्न प्रकार की सावधानियों से अवगत कराया गया । उप निरीक्षक ध्रुव प्रधान द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता के संरक्षण पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को मजबूत पासवर्ड के उपयोग, संदिग्ध लिंक से बचाव तथा साइबर अपराध की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई एवं शिकायत प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की कि वे इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता एवं जिम्मेदारी का परिचय दें तथा साइबर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया । इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं लगभग 77 छात्राएं उपस्थित रही । #JansamparkMP #indore #इंदौर Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

*एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य विषय पर ऑनलाइन संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन*
इंदौर, 06 जुलाई 2026
 उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के तत्वावधान में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण सत्र दोपहर 12 बजे से अपराह्न 03 बजे तक आयोजित किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता और विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार सोनी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को समझना और संकट की स्थिति में संकाय सदस्यों को कुशल मार्गदर्शक के रूप में तैयार करना था।
 प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अमित ने विभिन्न महत्वपूर्ण मॉड्यूल्स पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसमें 'साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड' (Psychological First Aid) अर्थात प्राथमिक मनोवैज्ञानिक सहायता की तकनीकों को साझा किया गया। सत्र में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जब कोई विद्यार्थी किसी तीव्र मानसिक संकट या अवसाद से गुजर रहा हो, तो कॉलेज स्तर पर उसकी पहचान कैसे की जाए और उसे तुरंत किन उपायों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जोड़ा जाए। इसके साथ ही, विशेषज्ञों ने आत्महत्या की रोकथाम के लिए निर्धारित 'मानक संचालन प्रक्रिया' (SOP) और चेतावनी संकेतों को पहचानने के व्यावहारिक तरीकों से सभी को अवगत कराया।
 सत्र के अंतिम चरण में गंभीर संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की रणनीतियों और विद्यार्थी की 'गोपनीयता' बनाए रखने के महत्व पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी का विश्वास जीतने और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उनकी समस्याओं को पूरी तरह गोपनीय रखना अत्यंत आवश्यक है।
 कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जहाँ महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। अंततः, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संकाय सदस्यों को विद्यार्थियों के प्रति अधिक संवेदी बनाने और कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने की दिशा में अत्यंत प्रभावकारी और सराहनीय सिद्ध हुआ।
 कार्यक्रम में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता द्वारा दी गई।
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh

*एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य विषय पर ऑनलाइन संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन* इंदौर, 06 जुलाई 2026 उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के तत्वावधान में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण सत्र दोपहर 12 बजे से अपराह्न 03 बजे तक आयोजित किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता और विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार सोनी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को समझना और संकट की स्थिति में संकाय सदस्यों को कुशल मार्गदर्शक के रूप में तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अमित ने विभिन्न महत्वपूर्ण मॉड्यूल्स पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसमें 'साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड' (Psychological First Aid) अर्थात प्राथमिक मनोवैज्ञानिक सहायता की तकनीकों को साझा किया गया। सत्र में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जब कोई विद्यार्थी किसी तीव्र मानसिक संकट या अवसाद से गुजर रहा हो, तो कॉलेज स्तर पर उसकी पहचान कैसे की जाए और उसे तुरंत किन उपायों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जोड़ा जाए। इसके साथ ही, विशेषज्ञों ने आत्महत्या की रोकथाम के लिए निर्धारित 'मानक संचालन प्रक्रिया' (SOP) और चेतावनी संकेतों को पहचानने के व्यावहारिक तरीकों से सभी को अवगत कराया। सत्र के अंतिम चरण में गंभीर संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की रणनीतियों और विद्यार्थी की 'गोपनीयता' बनाए रखने के महत्व पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी का विश्वास जीतने और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उनकी समस्याओं को पूरी तरह गोपनीय रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जहाँ महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। अंततः, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संकाय सदस्यों को विद्यार्थियों के प्रति अधिक संवेदी बनाने और कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने की दिशा में अत्यंत प्रभावकारी और सराहनीय सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता द्वारा दी गई। #JansamparkMP #indore #इंदौर Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

⏳ Only 7 Days Left!

This is your last chance to grab your favourite furniture before it’s gone!

The Mehidpurwala Furnitures Annual Stock Clearance Sale is ending soon, and the most-loved designs are selling out fast.

🛋️ Flat 50%++ OFF on selected furniture
✨ Limited stock available
📍 Visit our showrooms in Indore, Bhopal & Raipur

Don’t wait until it’s too late—because once your favourite design is gone, it’s gone!

#MehidpurwalaFurnitures #StockClearanceSale #Last7Days #FurnitureSale #HomeDecor HomeFurniture SofaSale DiningSet BedroomFurniture InteriorDesign Indore Bhopal Raipur LimitedStock ShopNow DontMissOut

⏳ Only 7 Days Left! This is your last chance to grab your favourite furniture before it’s gone! The Mehidpurwala Furnitures Annual Stock Clearance Sale is ending soon, and the most-loved designs are selling out fast. 🛋️ Flat 50%++ OFF on selected furniture ✨ Limited stock available 📍 Visit our showrooms in Indore, Bhopal & Raipur Don’t wait until it’s too late—because once your favourite design is gone, it’s gone! #MehidpurwalaFurnitures #StockClearanceSale #Last7Days #FurnitureSale #HomeDecor HomeFurniture SofaSale DiningSet BedroomFurniture InteriorDesign Indore Bhopal Raipur LimitedStock ShopNow DontMissOut

Indore, Indore | Jul 6, 2026

इंदौर 1500 जश्ने ईद मिलादुन्नबी,हर साल की तरह इस साल भी सादगी से निकाला। #indorenews - Indore News