जलेसर: जलेसर कस्बे में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Jalesar, Etah | Apr 1, 2026 एटा जिले के जलेसर कस्बे में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री अग्रसेन सेवा सदन में बुधवार सुबह 10:00 से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।इस रक्तदान शिविर का आयोजन नगर के नागेश्वर मंदिर के चंद्रा नंदजी महाराज, दीपक पालीवाल और विजय बंसल द्वारा किया गया।शिविर में रक्तदाताओं में सेवा भाव स्पष्ट रूप से देखा गया।