जगदलपुर: सभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की तिथि को लेकर बीजेपी पार्षद दल ने निगम कार्यालय में आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
आज भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त के नाम से नगर निगम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद नारे लगाते हुए नगर निगम कार्यालय पहुँचे और अपना ज्ञापन महापौर और आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर निगम के सहायक अभियंता धर्मेन्द्र मिश्रा ज्ञापन दिया और चर्चा किया।