जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे राज्यपाल का CM साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने जगदलपुर पहुंचे राज्यपाल हरिचंदन का चित्रकोट महोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया है। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, कमिश्नर श्याम धावड़े, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर विजय दयाराम व अन्य लोग मौजूद रहे।