जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न,राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि उच्च शिक्षा वास्तव में युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।