जगदलपुर: मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय पहुंचे जगदलपुर, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों किया गया स्वागत
जिले में एक दिवसीय प्रवास में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। स्थानीय एयरपोर्ट मां दंतेश्वरी में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव,कमिश्नर शश्याम धावड़े, आईजी सुंदर राज पी. कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया। इसके अलावा पूर्व विधायक संतोष बाफ़ना उपस्थित थे।