संडीला: आईपीएल प्लांट के कर्मचारियों ने ओवरटाइम भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन, चौकी इंचार्ज पर अभद्रता के आरोप
Sandila, Hardoi | Apr 13, 2026 संडीला क्षेत्र स्थित आईपीएल कंपनी के प्लांट में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें ओवरटाइम का भुगतान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बेसिक वेतन का दोगुना दिया जाए, साथ ही महीने में 4 छुट्टियां सुनिश्चित की जाएं और 12 घंटे की जगह 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए।