कुरूद: भखारा थाना प्रभारी को भेजा गया पुलिस लाइन, अन्य 12 पुलिसकर्मियों और अफसरों को भी किया गया इधर से उधर
भखारा थाना प्रभारी का ट्रांसफर कर दिया गया है जो कि अब पुलिस लाइन में पदस्थ किए गए है आपको बता दे कि शुक्रवार को एसपी सूरज सिंह परिहार के द्वारा पुलिस महकमे के कुछ पुलिसकर्मियों अफसरों को इधर से उधर किया गया है जिसमे भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकर को पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है उनकी जगह में नए थाना प्रभारी तपेश्वर ध्रुव अपनी सेवा भखारा थाने में देंगे