पौड़ी: जनपद में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को एनआईसी कक्ष में एनकोर्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। उन्होंने पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व विभाग को निर्देश दिये कि लक्ष्मणझूला और श्रीनगर क्षेत्रों में ड्रग्स की आपूर्ति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाएं।