जबलपुर: जबलपुर के लार्डगंज इलाके में होटल में कमरा न मिलने पर गैंगस्टर के गुर्गे ने चलाई गोलियां, वीडियो वायरल
जबलपुर के लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल चौक फ्लाईओवर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गैंगस्टर छोटू चौबे के गुर्गे ने एक होटल मैनेजर को केवल इसलिए डरा दिया क्योंकि उसे लग्जरी कमरा नहीं मिल पाया था। राइट टाउन स्थित होटल के मैनेजर शिवम अग्रवाल के अनुसार, कुनाल पटेल नामक युवक होटल पहुंचकर कमरा मांगने लगा और सभी कमरे पहले से बुक होने की बात पर भड़क गया। खुद को