नगरी: जंगल में लगे ट्रैप कैमरा को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया, पुलिस जांच में जुटी
Nagri, Dhamtari | Jul 16, 2026 मेचका थाना से बजे मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अरसी कन्हार अंतर्गत बेलरबाहरा के जंगल में वन विभाग द्वारा ट्रैप कैमरा लगाया गया था। जिसे 8 व 9 जुलाई की मध्य अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। बताया कि चोर द्वारा एक कैमरा, 2 मेमोरी कार्ड और 16 नग बैटरी चोरी किया गया है। जिसकी कीमत करीब 10760 है। जिसकी रिपोर्ट वन विभाग द्वारा 15 जुलाई को थाना में दर्ज।