काराकाट: काराकाट में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की की गई अपील
Karakat, Rohtas | Oct 10, 2026 काराकाट थाना परिसर में शनिवार को 4 बजे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।