नवाबगंज: बाराबंकी शहर में हाईकोर्ट के आदेश पर माडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, प्रवर्तन टीम ने 11 बुलेट सीज किए, 12 चालान
उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद माडि़फाइड साइलेन्सर व प्रेशन हार्न के खिलाफ परिवहन एंव यातायात विभाग ने वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान की कार्यवाही को गति देना शुरु कर दिया है। इस दौरान चालकों पर लगभग 15000 तक का जुर्माना और भारी ध्वनि प्रदूषण करने वाले साइलेंसरों को नष्ट कर वाहन को सीज किया जा रहा है। मंगलवार करीब 3 बजे एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने कार्यवाही की है।