जयपुर। NEET पेपर लीक और राजस्थान सहित देशभर में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में मंगलवार शाम राजधानी जयपुर में एनएसयूआई (NSUI) ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत पैदल विरोध मार्च निकाला। गुर्जर की थड़ी चौराहे से शुरू हुआ मार्च त्रिवेणी नगर चौराहे तक पहुंचा, जिसमें कांग्रेस नेताओं, एनएसयूआई पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। #sanchalnews #sanchalnewslive #rajasthanyouthcongress #rajasthancongress #jaipurnews