डीग: डीग में आयोजित समीक्षा बैठक में सड़क सुरक्षा और योजनाओं की प्रगति पर दिया गया जोर
Deeg, Bharatpur | Mar 16, 2026 जिला कलक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत समिति सभागार, डीग में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय,फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।