हजारीबाग में बुढ़वा महादेव मंदिर और KB Women’s College के पास दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई। काले स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर दो युवकों से नकदी लूटी और फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।